Tuesday, 8 September 2026

430 नए चिकित्सक

*हरियाणा में 430 नए चिकित्सकों के लिए नियुक्ति पत्र जारी* 

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 430 नए डाक्टरों की भर्ती की है। सोमवार को इन सभी के नियुक्ति पत्र जारी कर दिये गए। इनमें स्पेशलिस्ट व मेडिकल अफसर दोनों हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 430 नियुक्तियों में सर्जरी में 11, एनेस्थीसिया में 18, ऑर्थोपेडिक्स में 19, पीडियाट्रिक्स (बच्चों के रोग) में 19, साइकियाट्री (मानसिक रोग) में 4, ऑप्थल्मोलॉजी (आंखों के रोग) में 11, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी (प्रसूति और स्त्री रोग) में 16, पैथोलॉजी में 18, फार्माकोलॉजी में 4, बायोकेमिस्ट्री में 1, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 3, मेडिसिन में 14, माइक्रोबायोलॉजी में 1, रेस्पिरेटरी मेडिसिन में 4, रेडियो डायग्नोसिस में 4, फैमिली मेडिसिन में 2, फोरेंसिक मेडिसिन में 5, डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) में 3, कम्युनिटी मेडिसिन में 6 और ईएनटी (कान, नाक, गला) में 4 डॉक्टर शामिल हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉक्टरों की पोस्टिंग इस तरह से की गई है कि नए मेडिकल स्टाफ का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके और सेकेंडरी-लेवल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्पेशलिस्ट सेवाओं को मज़बूत किया जा सके।
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अब जिला और सब-डिविजऩल सिविल अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है जहां ज़्यादा ज़रूरत है। इस कदम से विशेषज्ञ सेवाएं बेहतर होंगी और मरीज़ों के लिए इलाज ज़्यादा सुलभ हो सकेगी।
डॉ मिश्रा ने बताया कि नए नियुक्त मेडिकल ऑफिसर्स से उम्मीद है कि वे नियुक्ति पत्र मिलने के 15 दिनों के भीतर अपनी तय जगहों पर रिपोर्ट करेंगे, ताकि वे जल्द ही अपनी नई भूमिका संभाल सकें और हेल्थकेयर सेवाओं को समय पर मज़बूत किया जा सके।

No comments: