Tuesday 7 February 2023

बहादुरगढ़

 फ्री हेल्थ परामर्श कैम्प  सेक्टर 9,

बहादुरगढ़।

जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा द्वारा 2 दिसम्बर 2020 से सेक्टर 9, बहादुरगढ़ मेट्रो पिल्लर 795 के पास ऑल इंडिया किसान सभा ,हरियाणा के टेंट में  किसान संघर्ष में लगे किसानों और उनके सहयोगियों के लिए मुफ्त हेल्थ परामर्श कैम्प लगाया हुआ है। इसमें डॉ रणबीर खासा सेवानिवृत सर्जन, डॉ रणबीर सिंह दहिया सेवानिवृत सर्जन, आजाद सिंह सिवाच, रणबीर कादियान, बलवान, प्रेम सिंह जून सभी सेवानिवृत फार्मासिस्ट की टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसमें सर्वकर्मचारी संघ जिला झज्जर, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति,आल इंडिया किसान सभा हरियाणा का सहयोग जन स्वास्थ्य अभियान को मिल रहा है। इसके साथ रोहतक व बहादुरगढ़ के कई दवा विक्रेताओं की तरफ से दवाओं की मदद करने में बड़ा सहयोग है। इसके अलावा लगभग 30000 हजार रुपये का सहयोग भी अलग अलग साथियों और दान कर्ताओं की तरफ से जन स्वास्थ्य अभियान को मिला है।

 औसतन 70 से 80  जरूरतमंदों को रोजाना सेवाएं दी जा रही हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा जरूरतमंद 145 भी रहे हैं। सिर दर्द , खांसी जुखाम, कमर दर्द ,शरीर की अकडन और दर्द, जोड़ों में दर्द, पेट दर्द, दस्त, तेजाब पेट में(एसिडिटी), आंख कान की दिक्कत आदि आदि की शिकायत के साथ लोग आए और उनको दवाएं दी गई। 

उच्च ब्लड प्रेसर व शुगर के मरीज भी काफी आ रहे हैं। एक 60 वर्ष की महिला सिर में बहुत ज्यादा दर्द के साथ आई। उसके साथ 8 या 10 और भी महिलाएं थी। उसका ब्लड प्रेसर 178/113 था। देपिन कि गोली जीभ के नीचे रखकर इलाज किया। 20 मिन्ट के आराम के बाद ब्लड प्रेसर कुछ कम हुआ और सिर दर्द भी। अगले दिन उसका बी पी फिर चेक किया तो 158/96 था। और दवाएं दी गई। इसी प्रकार दो और पुरुषों का बी पी भी बहुत ज्यादा था और उनका भी इसी प्रकार इलाज किया गया। 

जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा और जन स्वास्थ्य अभियान दिल्ली ने एक सर्वे भी किया है इन बॉर्डर्स पर रहने वालों के हालातों का, जिसकी रिपोर्ट अलग से दी जा रही है।

No comments: