Wednesday 15 May 2019

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की वर्ष 2016-17 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट की समीक्षा



स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की इस वार्षिक रिपोर्ट  में चिकित्सा संस्थानों तथा जनता को दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्णन है जो कि हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने  प्रदान की है। इस रिपोर्ट  में विभिन्न जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे संक्रामक रोगों का कार्यक्रम  मलेरिया, अंधापन नियंत्रण, टी0बी0 रोग नियन्त्रण, परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि का विस्तृत  समावेश है।
31 मार्च, 2017 को राज्य में 3503 चिकित्सा संस्थाओं कार्य कर रही थी। इन चिकित्सा संस्थाओं में  एलोपैथिक चिकित्सा पद्वति के  अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, औषधालय ,जिला क्षयरोग केंद्र  एवं उप केन्द्र एवं आदि सम्मिलित हैं।
*वर्ष 2016 के दौरान मलेरिया के  7866 क केस रिपोर्ट किये गये, जो वर्ष 2015 की अपेक्षा 18.
3 प्रतिशत  कम है।
*वर्ष 2016-2017 के  दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत 64,854 बन्धीकरण के
आप्रेशन किये गये, 2,20,387 महिलोओं को आई0यू0सी0डी0 (कापर टी) लगायी गयी और 1,92,64,892
निरोध तथा 10,08,493 गर्भ निरोधक गोलियों का वितरण दर्ज किया गया जबकि पूर्ववर्ती वर्ष 2015-16
में 70,591 बन्धीकरण के  आप्रेशन तथा 2,33,497 महिलाओं को आई0यू0सी0डी0 (कापर टी) लगाये गये
थे। 1,77,94,186 निरोध तथा 9,99,260 गर्भ निरोधक के  स्थान पर जिलों से प्राप्त विवरण अनुसार
कार्यभार निर्धारित किया जाता है।
*राज्य में राष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के  अंतर्गत प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वितीय चरण को 2 अप्रैल 2005 से लागू किया गया। इसके अंतर्गत आशा, लिंक वोलैन्टीयरस, प्रथम
रैफरल  यूनिट को सुदृढ़  करना, जननी सुरक्षा योजना, रैफरल टांसपोर्ट  सुविधा, वित प्रबंध प्रक्रिया  में
सुधार के  लिये राज्य एवं जिला स्तर की कार्यक्रम प्रबन्धन यूनिटों का सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण संस्थानों का
सुदृढ़ीकरण, आवश्यक उपकरणों का उचित प्रबन्ध एवं संस्थानिक डिलीवरी, परिवार नियोजन सेवाओं,
टीकाकरण आदि कार्यक्रमों  में निजि क्षेत्रो की भागीदारी कराके  उचित स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाना।
इन सुविधाओं को प्रदान करने के  उदेश्य से इस कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 में 498.27 करोड़
रूपये की योजना की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। जिस में से 482.73 करोड़ रूपये व्यय
किए गए जो इस कार्यक्रम के  अन्तर्गत आर0सी0एच0 फ्लैक्सीपुल, इन्फ्रास्टरक्चर  स्ट्रेंगथनिंग , रूटीन
ईमूनाइजेशन, अन टाइड फन्डस फार सब-सैन्टर, आई0ई0सी0 आदि गतिविधियों पर व्यय की गई है।
वर्ष 2016-17 के  दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा केवल 2 नई नियुक्तियां की गई जो कि पुर्व सैनिेक (ESM) से संबंधित थी।
(आर0 आर0 जोवल)
दिनांक, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार
 स्वास्थ्य विभाग।

No comments: