Wednesday 15 May 2019

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट की समालोचना

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट  की समालोचना

वर्ष 2016-17 में 3503 चिकित्सा संस्थाओं, जिनमें 59 अस्पताल, 123 सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र , 498 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 125 ओषधालय, 15 क्षयरोग केंद्र/क्षयरोग क्लीनिक, 37 पोस्ट
पार्टम केन्द्र, 16 शहरी स्वास्थ्य चौकिया और 2630 उप केन्द्र राज्य में कार्य कर रहे थे।
इन संस्थाओं  में वर्ष 2016 (अस्थायी) के  दौरान 2,40,29,646 नये बहिरंग तथा 21,46,939
नये अन्तंरग रोगियों का उपचार किया गया ।
राष्टीय अन्धापन नियन्त्रण कार्यक्रम  के  अन्तर्गत 1,13,490 आखों का आप्रेशन किये गये।
परिवार कल्याण कार्यक्रम  के  अन्तर्गत वर्ष 2016-2017 क े दौरान 64,854 बन्धीकरण के
आप्रेशन किये गये, 2,20,387 महिलाओं को आई0यू0सी0डी0 कापर टी लगाये गये, 1,92,64,892 निरोध
तथा 10,08,493 गर्भ निरोधक गोंलियों का वितरण दर्ज  किया गया जबकि वर्ष 2015-16 में इनकी
संख्या क्रमशः 70,591 बन्धीकरण आप्रेशन, 2,33,497 आई0यू0सी0डी0, 1,77,94,186 निरोध तथा 9,99,260
गर्भ निरोधक गोलियों का वितरण दर्ज  किया गया था।
समूचे स्तर पर प्रगति सन्तोषजनक रही है। यह आशा की जाती है कि भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग राज्य की जनता को चिकित्सा सुविधाऐं प्रदान करने की गति कायम रखेगा।
दिनांक, (आर0 आर0 जोवल)
 अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार
 स्वास्थ्य विभाग

No comments: