Wednesday 15 May 2019

चिकित्सा संस्थाऐं

चिकित्सा संस्थाऐं
राज्य में चिकित्सा संस्थाओं की संख्या 31 मार्च, 2017 को 3503 थी। इन चिकित्सा
संस्थाओं में 59 अस्पताल, 123 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 498 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ्र, 15 जिला
क्षयरोग केन्द्र/क्लीनिक, 125 औषधालय, 37 प्रसवोत्तर केन्द्र, 16 शहरी स्वास्थ्य केन्द्र और 2630 उप
केन्द्र शामिल है। राज्य में सबसे अधिक 295 चिकित्सा संस्थायें  जिला भिवानी में है। हिसार में 268,
सोनीपत 225, जीन्द 210, करनाल 199, सिरसा 200, कैथल 176, फतेहाबाद 172, झज्जर 168, मेवात
167, रोहतक 159, महेन्द्रगढ  160, यमुनानगर 154, कुरूक्षेत्र 148, रेवाड़ी 142, अम्बाला 134, पानीपत
121, पलवल 119, गुड़गाव 106, फरीदाबाद 103, और पंचकु ला में 77 संस्थायें हैं। 

No comments: