Monday 13 February 2023

Lalit Maurya

 हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर रोज करीब 4.8 रुपए खर्च करती है सरकार


स्वास्थ्य पर किए जा रहे कुल खर्च में सरकार की हिस्सेदारी करीब 40.8 फीसदी है जबकि इसके विपरीत लोगों द्वारा अपनी जेब से इसपर 48.8 फीसदी हिस्सा खर्च किया जा रहा है

By Lalit Maurya

On: Tuesday 30 November 2021

अगली खबर ❯




देश में सरकार हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर रोज करीब 4.8 रुपए खर्च करती है। यह जानकारी नेशनल हेल्थ अकाउंट (एनएचए) द्वारा आज जारी रिपोर्ट में सामने आई है। 2017-18 के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार सरकार ने इस दौरान प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर करीब 1,753 रुपए खर्च किए हैं, जबकि 2013-14 में यह राशि करीब 1,042 रुपए थी, देखा जाए तो पिछले 4 वर्षों में 711 रुपए की बढ़ोतरी हुई है पर सोचने वाली बात है कि क्या यह बढ़ोतरी पर्याप्त है। 

वहीं इसके विपरीत यदि लोगों द्वारा स्वास्थ्य पर अपनी जेब से किए जा रहे खर्च को देखें तो वो 2017-18 में प्रति व्यक्ति औसतन 2,097 रुपए था, जबकि 2013-14 में यह आंकड़ा 2,336 रुपए था। कुल मिलकर देखें तो स्वास्थ्य पर किए जा रहे कुल व्यय का करीब 48.8 फीसदी हिस्सा लोगों द्वारा स्वयं खर्च किया जाता है। वहीं 2013-14 में यह आंकड़ा 64.2 फीसदी था।

No comments: